कर्मा जयंती महोत्सव में सामाजिक सरपंचों का सम्मान

तहसील साहू संघ पाटन के बेनर तले परिक्षेत्रीय साहू संघ तेलीगुण्डरा एवं स्थानीय साहू समाज तेलीगुण्डरा खर्रा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल कर्मा जयंती महोत्सव , भव्य शोभा कलश यात्रा एवं सामुहिक आदर्श विवाह का आयोजन दिनांक 16 अप्रैल दिन शनिवार व दिनांक 17 अप्रैल दिन रविवार को आयोजित किया गया है जिसमें आप सभी स्थानीय, परिक्षेत्रीय व तहसील के सर्व समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सदस्य गणों एवं माताओं बहनों  की गरिमामय उपस्थिति रहेगी ।

वही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी शामिल होंगे और आदर्श विवाह के नव दंपत्ति जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर समाज को संबोधित करेंगे।

तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने बताया कि समाज के गौरव पाटन ब्लाक के 27 सामाजिक सरपंचों का सम्मान किया जाएगा सम्मानित होने वाले सरपंचों के नाम क्रमशः  श्रीमती अंजिता साहू जी ग्राम पंचायत पतोरा, श्रीमती खेमिन साहू जी ग्राम पंचायत सेलुद, श्रीमती एक ेश्वरी साहू जी ग्राम पंचायत छाटा, श्री हरिशंकर साहू जी ग्राम पंचायत असनारा ,श्री लोकेश्वर साहू जी ग्राम पंचायत घुघुवा, श्री देवेंद्र साहू जी ग्राम पंचायत करसा, श्री शेष नारायण साहू जी ग्राम पंचायत अम्लीडीह ,श्रीमती योगिता साहू जी ग्राम पंचायत मोतीपुर ,श्री मोहनलाल साहू जी ग्राम पंचायत पाहंदा अ, श्री मनोज साहू जी ग्राम पंचायत महुदा,श्रीमती गौरी साहू जी ग्राम पंचायत भोथली, श्रीमती मोतिम साहू जी ग्राम पंचायत मानिकचौरी, श्री टिकेश्वर साहू जी ग्राम पंचायत फेकारी, श्री रामनारायण साहू जी ग्राम पंचायत सिपकोन्हा , श्री अशोक साहू जी ग्राम पंचायत तरीघाट ,श्री डोमार साहू जी ग्राम पंचायत कुम्हली, श्री रामनाथ साहू जी ग्राम पंचायत बीजेभाठा, चंद्रभान साहू जी ग्राम पंचायत नवागांव ,श्री भूषण लाल साहू जी ग्राम पंचायत बोरवाय, श्रीमती रेवती साहू जी ग्राम पंचायत खोला बासनी ,श्री होरी लाल साहू जी ग्राम पंचायत गाता पार ,श्रीमती देवकी साहू जी ग्राम पंचायत अरमरी खुर्द ,श्री संपत लाल साहू जी ग्राम पंचायत आगेसरा ,श्रीमती जितेश वरी साहू जी ग्राम पंचायत बेल्हारी, श्रीमती मोहनी साहू जी ग्राम पंचायत अकतई ,श्रीमती रेखा साहू जी ग्राम पंचायत सुरपा, श्रीमती मीरा साहू जी ग्राम पंचायत चूलगहन होंगे

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।