छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज जिला संगठन दुर्ग के अंतर्गत नगपुरा परिक्षेत्र के ग्राम पथरिया (डोमा) में दिनांक 06 अप्रैल 2022 दिन बुधवार को जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम निषाद की अध्यक्षता में प्रभु रामचंद्र के बाल सखा महाराजा गुहा निषाद राज जयंती व जन्मोत्सव का आयोजन रखा गया है ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रविंद्र चौबे कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्री छ.ग. शासन, अतिविशिष्ठ अतिथि एम. आर. निषाद, अध्यक्ष – मछुवा कल्याण बोर्ड व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, कुँवरसिंह निषाद, विधायक गुंडरदेही एवं संसदीय सचिव छ.ग. शासन, विशेष अतिथि बुधारू राम निषाद व सालिकराम निषाद (उपाध्यक्ष – निषाद (केवट) समाज जिला संगठन दुर्ग), खेलावन केवट (कोषाध्यक्ष – निषाद (केवट) समाज जिला संगठन दुर्ग), संतोष जलतारे (सचिव – निषाद (केवट) समाज जिला संगठन दुर्ग), बाबूलाल निषाद (अध्यक्ष – निषाद समाज पथरिया), रामचंद पारकर (सरपंच – ग्राम पंचायत पथरिया), शिवकुमार वर्मा (अध्यक्ष – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा), जीवन वर्मा (पूर्व अध्यक्ष – जिला पंचायत दुर्ग), शमशीर कुरैशी (सभापति जिला पंचायत दुर्ग), राजीव गुप्ता (महामंत्री – जिला पंचायत दुर्ग), देहुती -डाकेन्द्र (उपाध्यक्ष – जनपद पंचायत धमधा), लुमेश्वर पटेल (सभापति – जनपद पंचायत धमधा), कामदेव साहू (भूमि दानदाता), जीवन निर्मलकर (उपाध्यक्ष – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा), बलदाऊ निषाद (अध्यक्ष – गौठान समिति पथरिया), दुर्ग जिला निषाद (केवट) समाज संगठन के पदाधिकारी गण,नगपुरा परिक्षेत्र निषाद (केवट) समाज संगठन के पदाधिकारी गण, पथरिया पंचगईहा निषाद (केवट) समाज संगठन के पदाधिकारी गण एवं ग्राम पथरिया निषाद (केवट) समाज संगठन के पदाधिकारी गण होंगे ।
जिला मिडिया प्रभारी टोमन निषाद ने बताया की ग्राम पथरिया (डोमा) में निषाद समाज के बग़दई माता मंदिर में इस वर्ष &चैत्र नवरात्रि पर्व पर 713 मनोकामना ज्योति कलश कि स्थापना किया गया है। अतः कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित है ।





