चरोदा बस स्टैंड में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में 275 मनोकामना जोत प्रज्वलित किया गया है

चरोदा बस स्टैंड निश्चित मैं स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में इस चैत नवरात्रि में 275 मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित किया गया है।

आपको बता दें की शनिवार  2 अप्रैल ज्योति कलश स्थापना सुबह 11:55 बजे संपन्न हुआ वही बुधवार को 6 अप्रैल को पंचमी पूजा एवं सिंगार किया जाएगा एवं 9 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे से हवन पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा और 10 अप्रैल  रविवार को नवमी एवं जवारा विसर्जन किया जाना है ।

पुजारी श्री संतोष शर्मा ने बताया की प्रतिदिन आरती 7:30 सुबह एवं शाम को 6:00 बज कर 30 मिनट को किया जाता है आरती के समय क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी सहित आमजन उपस्थित रहते हैं।

इस अवसर पर पुजारी संतोष शर्मा जय शर्मा आनंद शर्मा भावेश शर्मा आंचल शर्मा छाया शर्मा पायल शर्मा सोनू शर्मा आरती में सम्मिलित रहते हैं।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।