मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने 9 हजार कार्यकर्त्ता हुए थे शामिल, 450 गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में भाजयुमो ने अपने मांगो को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया था। जिसके लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा 3 स्थानों में बेरिकेटिंग की गई थी। भाजयुमो के इस प्रदर्शन में करीब 8 हजार – 9 हजार की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

भाजयुमो के कार्यक्रम पश्चात् जब रैली निकाली गई इस दौरान भारतीय जनता पार्टी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेट्स को तोड़ा दिया गया। और कई स्थानो में कानून व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ झूमा-झटकी हो गई। इसमें कुछ पुलिस वालों को चोटें भी आयीं और कुछ पुलिस वालो को फ़्रैक्चर हुए है । करीबन 450 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल ले जाया गया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।