राजनांदगांव: कार-ट्रक टक्कर में 6 युवकों की मौत, चालक गंभीर


दिनांक- 15 अगस्त 2025

राजनांदगांव, 14 अगस्त। बागनदी थाना क्षेत्र के चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र नंबर की कार में 7 लोग नागपुर से राजनांदगांव की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगाने से कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई, जहां सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।