हरेली हरियाली और खुशहाली का संदेश देती है-जिनेश
ओदरागहन में मनाया हरेली तिहार
बेल्हारी/ पाटन क्षेत्र के दक्षिणी छोर ग्राम ओदरागहन में छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला त्यौहार हरेली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रातः काल सामूहिक रूप से हल एवं कृषि उपकरणों की पूजा अर्चना के पश्चात शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में अनेकों कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे कुर्सी दौड़ बालिका रश्मि साहू कक्षा 12वी कुर्सिदौड बालक निधीश साहू कक्षा 10वी फुगड़ी प्रतियोगिता में लीना साहू कक्षा 9वी नारियल फेक बालिका लक्ष्मी साहू कक्षा 11वी बालक वर्ग निखिल साहू 10वी कबड्डी में मुकेश एवं साथी प्रथम रहे। कार्यक्रम में मुख्यरूप से ग्राम के युवा सरपंच जिनेश जैन एवम पूर्व सरपंच एवं उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी चंद्रहास साहू सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
युवा सरपंच जैन ने बताया कि हरेली का मतलब हरियाली होता है छत्तीसगढ़ वासी इस दिन पूरे विश्व में हरियाली छाई रहे और हमेशा सुख शांति बनी रहे ऐसा कामना करते हुए इस त्यौहार को मनाया जाता है।छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा भी कहा जाता है। क्योंकि छत्तीसगढ़ के किसान लोग हमें अनाज प्रदान करते हैं हमें भूखे नहीं रहने देते हैं। हरेली में गेड़ी का एक महत्वपूर्ण पक्ष है कि इसका प्रचलन वर्षा ऋतु में होता है। वर्षा के कारण कई रास्तों में कीचड़ हो जाते हैं जिससे आने जाने में परेशानी होती है इस समय बच्चे गेड़ी पर चढ़कर एक स्थान से दूसरे स्थान आते जाते हैं।
उन्हें कीचड़ का भय नहीं रहता वह गेड़ी के सहारे उसकी जड़ को पार कर लेते हैं देखा जाए तो गेड़ी का संबंध है कीचड़ से ही है। कीचड़ में चढ़ने पर ही गेड़ी का आनंद आता है। गेड़ी में जब बच्चे चढ़ते हैं तब उन्हें आगे बढ़ने की इच्छा जागृत होती है यही उनके लिए एक स्पर्धा बन जाती है।
और कहा कि मनोरंजन के लिए स्कूल प्रांगण में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। गेड़ी,फुगड़ी,मटकी फोड़,कबड्ड़ी, नारियल फेक हुआ। सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए समस्त क्षेत्रवाशियो शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देवेंद्र साहू ने किया।




