” हमर तिरंगा ” कार्यक्रम अंतर्गत निर्धारित लोकखेल – कुर्सी दौड़ एवं भौंरा चलाना प्रतियोगिता आयोजित

संकुल केंद्र परसदा के अधीनस्थ मगरघटा एवम परसदा स्कूल में हुआ कुर्सी दौड़ एवम भौंरा का आयोजन

अम्लेश्वर/ संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी ) के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा तथा शासकीय प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला परसदा में आजादी की 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ” हमर तिरंगा ” कार्यक्रम अंतर्गत निर्धारित लोकखेल — कुर्सी दौड़ एवम भौंरा चलाना प्रतियोगिता आयोजित किया गया । स्थानीय खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला ।बच्चे कुर्सी दौड़ एवम भौंरा चलाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए ।

” हमर तिरंगा ” कार्यक्रम के अंतर्गत विगत 20 अगस्त से लेकर 29 अगस्त तक लगातार- देशभक्ति गीत , चित्रकला , रंगोली प्रतियोगिता , भाषण प्रतियोगिता , स्तर अनुरूप वाचन , कुर्सी दौड़ , भौंरा चलाना , प्रश्नोत्तरीय प्रतियोगिता , बड़े बुजुर्गों द्वारा कहानी सुनाना जैसे विविध प्रतियोगिताआयोजित की गई ।

संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि बच्चों में बहुत सी प्रतिभाएं होती है , ऐसे प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा सामने आती है तथा उसे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है । पढ़ाई के साथ साथ पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप का बहुत ही महत्व है इससे बच्चों के सह संज्ञानात्मक क्षेत्र का विकास होता है । उन्होंने शिक्षकों के साथ साथ बच्चों को पूरे प्रतियोगिता के संयोजन एवम सहभागिता के लिए बधाई दिया ।

प्रतियोगिता के दौरान प्रमुख रूप से — श्री के.पी.चौबे , श्री एस.के.यदु , श्री मोहित शर्मा , श्री नरेश यादव , श्री के.पी.ठाकुर , श्रीमती सुजाता मिश्रा , श्रीमती अंजू वर्मा , श्रीमती पूर्णिमा यादव , श्री सुशील साहू , श्री जयंत कुमार वर्मा , श्री पी.के.साहू , के.के. शुक्ला , श्रीमती लीना बघेल , श्रीमती एम.एस.खलखो , श्री कोमल ठाकुर , श्रीमती मेघा गुप्ता सहित एसएमसी सदस्य , पालक एवम बच्चे उपस्थित रहे ।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।