वैदिक संवेदनाओँ तथा सामाजिक सरोकारों का आधार,सनातन वैखरी एवं भारतीय अस्मिता की साकारता युगद्रष्टा स्वामी विवेकानंद अंनत काल तक युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे- आयुष टिकरिहा।
वेदान्त-दर्शन आर्ष-परंपरा के सबल सम्पोषक महान दार्शनिक पश्चिमात्य जगत में सनातन हिन्दू वैदिक संस्कृति के प्रसारक व युगानुकुल व्याख्याकार मनीषी स्वामी विवेकानंद जी की जयन्ती युवा दिवस एनएसयूआई पाटन ने धूमधाम ने मनाया।*
पाटन- वैदिक संस्कृति के संवाहक महान दार्शनिक संत मनीषी युवता के प्रेरणापुंज स्वामी विवेकानंद जी 160 वी जयन्ती राष्ट्रीय युवा दिवस कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने पाटन महाविद्यालय प्रांगण में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र उनके आदर्शों औऱ सिद्धान्तों पर चलते हुये छात्रहित समाजहित देशहित में सदैव समर्पित रहने की प्रतिज्ञा ली ।
इस अवसर पर नवनियुक्त एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष आयुष टिकरिहा जी ने सभी छात्र छात्राओं को स्वामी जी की जयंती एवं युवा दिवस की बधाई देकर कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीयता के ऐसे अद्वितीय हस्ताक्षर हैं जिसकी आभा काल की सीमाओं के परे सदैव अक्षय है उनका जीवन चरित्र युगों युगों तक भारत ही नहीं पूरे विश्व में जोश व उत्साह भरता रहेगा युवाओं के प्रथम मार्गदर्शन स्वामी जी के आदर्शों औऱ सिद्धान्तों के मार्ग में चलकर ही उन्नत व समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है।
सच है, विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है।
सूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते।
विघ्नों को गले लगाते हैं, काँटों में राह बनाते हैं।
इन ओजपूर्ण पंक्तियों के साथ टिकरिहा जी ने अपना उद्बोधन पूर्ण किया।
एनएसयूआई पाटन विधानसभा अध्यक्ष युवराज साहू ने कहा कि पूरे विश्व को सनातन संस्कृति के दीप से प्रकाशित करने वाले स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सादर नमन राष्ट्रनिर्माण के लिए स्वामी जी ने अपने विचारों से युवाओं को राष्ट्रवाद,अध्यात्म व कर्तव्यपरायणता के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह सौरभ वर्मा दुर्ग जिला महासचिव, ईश्वर सिन्हा NSUI जिला सचिव, छात्र नेता डेविड बघेल, ईकेश वर्मा, बोनू नागवंशी, अतुल नागवंसी, निमेष ठाकुर, पंकज यादव, पुलक बिजौरा, आकाश वर्मा, मनीष, भूपत वर्मा, वाशु वर्मा, निखिल वर्मा, बिट्टू साहू, होमेंद्र योगेंद्र भारती, मोरध्वज साहू, इशु साहू, ऋतिक वर्मा, प्रशांत देशमुख, पिंटू यादव, देवेंद्र यदु, एनएसयूआई के समस्त कार्यकर्ता महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।





