5 वीं अनुसूची , पेसा कानून , ग्राम सभा कानून को अमल में लाये जाने सहित अनेक मांगे
![]()
किरीट भाई ठक्कर , गरियाबंद। एक सौ पचास से भी अधिक ट्रेक्टरों पर सवार हजारों आदिवासी ग्रामीण आज जिला मुख्यालय पहुंचे हैं। जिसके कारण नगर में आज ट्रेफिक जाम की स्थिति उत्तपन्न हो गई। किसान मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले उदन्ती सीतानदी राजा पड़ाव क्षेत्र ये ग्रामीण जिले में पांचवी अनुसूची ,पैसा कानून ग्राम सभा कानून को सम्पूर्ण रूप से अमल में लाये जाने तथा जल जंगल जमीन सांस्कृतिक ,आर्थिक ,राजनैतिक ,संवैधानिक अधिकारों को अमल में लाये जाने सहित अन्य कई मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आदिवासी विकासखंड मैनपुर से ट्रेक्टरों पर एक दिन पहले ही रैली की शक्ल में निकले आदिवासीयों ने ग्राम जोबा में रात्रि विश्राम किया।
रैली के बाद कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव
![]()
आंदोलन का नेतृत्व कर रही जिला पंचायत सदस्या लोकेश्वरी नेताम के अनुसार , आज नगर के आदिवासी विकास परिषद भवन में क्षेत्र के सभी आदिवासी समाज के नागरिकों द्वारा एकत्रित होकर आम सभा की जायेगी। उसके रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जायेगा।
इस आंदोलन में प्रमुख रूप से अर्जुन नायक , घनश्याम मरकाम , टीकम नागवंशी ,पूरण मेश्राम , कृष्ण कुमार नेताम, जीवन नेताम, सोमार मंडावी , बलदेव सोरी, सुखनाथ नेताम , तिलक ,गणेश नेताम, बैशाखराम नेताम, दशरथ नेताम, सुकनाथ मरकाम, शत्रुघन सोरी , रामिन बाई नेताम , हेमलता , दुर्गा मरकाम , लाजवंती मरकाम , मायाबाई मरकाम सहित क्षेत्र के आदिवासी मूल निवासी ग्रामीण शामिल है।




