पाटन: तहसील साहू संघ पाटन के में तत्वधान में युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में विराट बाइक रैली का आयोजन आज विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर किया गया है जहां तहसील साहू संघ के युवा एवं युवती भारी संख्या में रेस्ट हाउस पाटन पहुंचे हुए हैं और यहां से हजारों की संख्या में बाइक रैली निकलेगी जो रेस्ट हाउस से स्वामी आत्मानंद चौक होते हुए, पुराना बस स्टैंड शीतला मंदिर से होते हुए , नगर पंचायत, आजाद चौक पाटन, चंडी मंदिर से साहू सदन पाटन कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
रैली के नेतृत्व युवा प्रकोष्ठ के संयोजक गोपेश साहू सहसंयोजक सुरेंद्र साहू जी कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू जी, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू जी, पूर्व तहसील अध्यक्ष गंगादीन साहू जी, रोहित साहू जी, किशन हिरवानी जी ,राजू साहू जी ,सालिक साहू जी उपस्थित रहे।





