सांसद आदर्श ग्राम मचांदुर के तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया वजन त्यौहार

रिपोर्टर मुकेश साहू

सांसद आदर्श ग्राम मचांदुर के तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया वजन त्यौहार,बच्चों के पोषण आहार के बारे में दी गई जानकारी।कुपोषित बच्चों को गोद लेने की बात कही गई

उतई । मचांदुर के आंगनबाड़ी क्रमांक 1,2,3, में मनाया गया वजन त्यौहार,मचांदुर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार मनाया गया। जिसमें 0 से लेकर 6 वर्ष के सभी बच्चों एवं गर्भवती, शिशुवती माताओं एवं किशोरी बालिकाओं का वजन एवं ऊंचाई की नाप की गई। बच्चों के पोषण आहार के बारे में माता-पिता को जानकारी दी गई एवं कुपोषित बच्चों के बारे में विशेष रूप से माताओं को बताया गया ताकि वह बच्चा कुपोषण से मुक्त हो सके।

वजन त्यौहार में जनपद सदस्य लेखन साहू, सरपंच दिलीप साहू,उपसरपंच गजेन्द्र कुमार साहू,नोडल अधिकारी मनीष साहू,पंच गणपत साहू,प्रवीण यदु,दुर्ग ब्लाक के महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुपरवाइजर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता जयंती साहू,सरस्वती देवांगन, खिलेश्वरी साहू,प्रभा साहू,रेखा यादव,ममता निषाद,एवं सभी सहायिका आंगनबाड़ी सहायिका उपस्थित थे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।