सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन

गरियाबंद। भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रति वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल सर्वोच्च देशभक्ति, दृढ इच्छा शक्ति, दृढ़ विश्वास और साहस के लिये जाने जाते हैं। जिले में प्रातः 7 बजे से दौड़ का आयोजन किया गया है । यह दौड़ स्थानीय गांधी मैदान से प्रारम्भ होकर तिरंगा चौक से वापस गांधी मैदान आयेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये नेहरू युवा केन्द्र संगठन (एन वाई के एस) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) के स्वयंसेवकों की भागीदारी रहेगी। एकता दौड़ के आयोजन में सम्बंधित विभाग को जिम्मेदारी दी गयी है।

कलेक्टर प्रभात मलिक ने 31 अक्टूबर को जिले में एकता दौड़ के आयोजन के लिए सम्बन्धित विभागों निर्देशित किया है। साथ ही आम नागरिकों को भी दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।