सरकार की किरकिरी के बाद 3000 लीटर देशी शराब जब्त

पंचायत चुनाव में शराब की बढ़ी खपत और किया जा रहा था बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्मा, शराब भट्टियों को पुलिस ने किया ध्वस्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब पीने से हाल के दिनों में हुई मौतों के बाद पुलिस चौकस हो गयी है. पंचायत चुनाव में शराब की बढ़ी खपत और मांग को देखते हुए यहां के दियारा इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण किया जा रहा था।



सरकार की किरकिरी के बाद जिला पुलिस ने बुधवार को दामोवृति गांव के चंवर में छापामारी कर लगभग 3,000 लीटर निर्मित देशी शराब और अर्द्धनिर्मित शराब को जब्त कर उसे नष्ट किया. साथ ही यहां शराब निर्माण करने वाली तमाम भट्ठियों को भी ध्वस्त किया.

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।