देश की सेवा करते हुऐ सांतरा ग्राम के वीर सपूत श्री वेद प्रकाश हुआ शहीद
मनोज साहू पाटन / विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सांतरा में रहने वाले वीर सपूत श्री वेद प्रकाश चंद्राकर जो कि फ़ौजी में पदस्थ थे। जो आज देश की सेवा करते करते शहीद हो गए।
विदित हो जांबाज वीर सिपाही श्री वेदप्रकाश चंद्राकर जी ने अपने जीवन काल के 22 वर्ष देश सेवा में लगा दिये! शहीद वेद प्रकाश चंद्राकर जी जो कि सिगनल रेजीमेंट अंबाला में पदस्थ थे।
मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार को सुबह 7:00 बजे उनके पार्थिव शरीर को पाटन के समीपस्थ गृह ग्राम सांतरा लाया जायेगा जंहा अंतिम संस्कार किया जायेगा।
अंचलवासीयों ने वीर शहीद की सहादत को नमन तथा श्रद्धांजलि अर्पित किया है ।
जय हिन्द।





