चरोदा: विश्व हदय दिवस 29 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 मे नोडल अधिकारी डा सी बी एस बंजारे एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डा आशीष शर्मा पाटन के मुख्य अतिथि मे सम्पन्न हुआ
डा आशीष शर्मा ने बताया कि क्यों आता है हार्ट अटैक ओर क्या सावधानियां बरतनी चाहिए ह्दय रोग से बचने जैसे विषयों पर क्या उपाय करना चाहिए उच्च रक्तचाप(बी पी ) ओर मधुमेह शुगर के अलावा सांस फूलना, ओर घबराहट ओर बैचेनी होने पर तुरंत चिकित्सक से सम्पर्क करें चरोदा भिलाई 3अर्बन हेल्थ के बीईईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि छाती मे दर्द ओर पसीना आने तथा उल्टे हाथ मे दर्द ओर आंखों मे धुंधला पन ओर हाथो मे झुनझुनी को इसको हल्के मे नही लेना चाहिए बल्कि सचेत होकर ऐसे लक्षण होतो अपने चिकित्सकों से परार्मश लेकर उपचार करवाना चाहिए।
इस अवसर पर डा आयशा परवीन ने बताया कि गोल्डन टाइम यानि 60 मिनट अत्यंत आवश्यक है जब किसी को छाती दर्द ओर बी पी उच्च हो ओर चक्कर आ रहा हो तो तुरंत अस्पताल पहुंच कर चिकित्सकों से जांच जरूरी है डा अर्पिता शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद मे भी इलाज है किंतु ऐसी परिस्थितियों मे ज्यादा अच्छा है समय पर मरीज को अस्पताल पहुचाने मे तत्तपरता दिखाने की जरूरत है
बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि अनियमित दिनचर्या ओर धूम्रपान ओर एल्कोहल का सेवन ,अनिंद्रा तथा गरिस्षठ भोजन (तेल मिर्च मसाला ओर मटन ) का अत्यधिक सेवन ओर क्रोध ओर तनाव से ह्रदय रोग होने की संभावनाएं बढ़ जाती है डा आयशा परवीन ने बताया कि जल्दी सोना ,वजन नियंत्रित रखना ,कम नमक का सेवन ओर रात्रि मे सादा भोजन करना चाहिए ।
डा सी बी एस बंजारे ने बताया कि प्रति दो माह मे आयल बदल कर उपयोग करना चाहिए अपने मासिकराशन मे बदल बदल कर इनतेल सरसों ,मूंगफली,सोयबीन ओर जैतून का तेल उपयोग कराना चाहिए जिससे खून नलिकाओं मे जमाव ना हो कोलोस्ट्रोल नियंत्रण रहेगा पैदल चलने और योग व्यायाम को अपनाना चाहिए कार्यक्रम मे योग की मिश्रा मेडम ने विभिन्न योग की विधया प्रणायाम,कपाल भारती, अनूललोम विलोम,करना चाहिए ।
कार्यक्रम मे श्रीमती आर विश्वास श्रीमती ए दत्ता, श्रीमती सोनसीर देशलहरे, श्रीमती हेमलता गीते ,कुमारी नीना चक्रवर्ती, श्रीमती पी स्वामी ,श्रीमती संध्या वर्मा ओर सी एच ओ रैनी जैम्बो सहित हितग्राही उपस्थित रहे इस अवसर रक्त चाप बी पी मरीजों का.नापा ।





