विद्यार्थियों की सफलता पर कलेक्टर मलिक ने दी बधाई : 12 वीं में ऋतु बंजारे और 10वीं में दीपक भाण्डेकर ने मेरिट में बनाई जगह

किरीट भाई ठक्कर ,गरियाबंद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज दोपहर 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिये। जिसमें गरियाबंद जिले की कक्षा 12 वीं में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा की छात्रा कु. ऋतु बंजारे ने 96.20 प्रतिशत अंकों के साथ स्टेट टॉप-10 में 6 वें रैंक पर रही। इसी तरह सरस्वती शिशु मंदिर, कोपरा के दीपक भाण्डेकर 96.86 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए 10 वें रैंक पर रहे।

 

विद्यार्थियों की सफलता पर कलेक्टर ने दी शुभकामनाये कलेक्टर प्रभात मलिक ने इस सफलता के लिये सभी विद्यार्थियों को पूरे जिला प्रशासन की ओर से बधाई और शुभकामनायें दी हैं। कलेक्टर मलिक ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाये देते हुये कहा कि उनकी सफलता दूसरे छात्रों के प्रेरणा देंगी। उन्होंने कहा कि जिले में छात्रों के बेहतर शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराने लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।