विकास खंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में 124 आवेदनों का हुआ निराकरण

 विकासखण्ड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम धौराभाठा

सेलुद: पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत धौराभाठा में विकास खंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया आपको बता दें उक्त शिविर में 154 लोगों ने अपनी समस्या का निवारण हेतु आवेदन दिया गया जहां 124 आवेदन पत्र का निराकरण किया गया वही 29 आवेदन पत्र लंबित रखा गया जिसका निराकरण एक हफ्ते के अंदर कर दिया जाएगा ।

कार्यक्रम में  प्रमुख रूप से श्री देवकुमार निषाद अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड,श्रीमती रामबाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन,श्री विपुल कुमार गुप्ता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन,श्री मुकेश कोठारी डिप्टी कलेक्टर एवम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन,विकासखण्ड के सभी विभाग प्रमुख के साथ साथ श्रीमती बिंदेश्वरी मेश्राम सरपंच ,उपरपंच एवम सभी पंचगण,ग्रामवासी उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।