लुटेरे हो गए होशियार, वाहनों की जांच के बहाने करते थे लूटपाट, 4 लुटेरा गिरफ्तार

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में वाहनों की जांच के बहाने युवकों ने सब्जी मंडी आ रहे किसानों से लूटपाट की। वहीं, रतनपुर क्षेत्र के भैंसाझार चौक के पास लूटपाट के मामले में रतनपुर पुलिस ने चार आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित युवकों के कब्जे से लूट की रकम और दस्तावेज जब्त कर आरोपित युवकों को न्यायालय में पेश किया है।



रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि कोटा क्षेत्र के उमरमरा निवासी मुकेश राज ने शुक्रवार की सुबह लूट की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि वह अपने साथी के साथ दीपावली की रात गांव जा रहा था।



इस दौरान भैंसाझार चौक के पास कार सवार युवकों ने उन्हें रोककर लूटपाट की। वहीं, मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के खरमुंडी में रहने वाले राजकुमार हिरवानी ड्राइवर हैं। इसके साथ ही वे अपनी पिकअप से ट्रांसपोर्टिंग का भी काम करते हैं। बुधवार वे छपारा के चावड़ाबाग स्थित फार्म हाउस से शिमला मिर्च लेकर बिलासपुर के सब्जी मंडी आ रहे थे। रात एक बजे वे सकरी के पास पहुंचे थे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।