मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में आज गुरूवार को एसडीएम सुरज साहू द्वारा खाद दवा दुकानों के निरीक्षण की खबर लगते ही हड़कंप मच गई कई दुकानदार निरीक्षण से पूर्व ही शटर बंद कर गायब हो गये तो वही एसडीएम सुरज साहू ने कुछ दुकानों में आज पहुंचकर खाद एंव दवा दुकानाें का निरीक्षण किया, इस दौरान कृषि विभाग का अमला व राजस्व विभाग का अमला उनके साथ थे।

बतादे की रासायिनक खाद एंव दवाई दुकानों के निरीक्षण के दौरान स्टाॅक पंजी, संधारण सही तरीके से नही किये जाने एंव अधिकांश दवाईयों को सूचना पटल पर मूल्य सूचि अंकित नही किया गया था, उन दुकानदाराें को एसडीएम द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि शासन के निर्देशानुसार खाद दवा दुकानाें का संचालन किया जाए, वही मैनपुर साप्ताहिक बाजार के पीछे अवैध रूप से चल रहे एक निजी दवाखाना की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी।
एसडीएम सुरज साहू ने आज दवाखाना का अचानक निरीक्षण किया तो इस अवैध संचालित दवाखाना के डाॅक्टर के पास कोई भी प्रकार के प्रमाण पत्र और पंजीयन नही मिला और तो और कितना पढा लिखा है यह भी नही बता पाया, जिस पर एसडीएम ने उनके दवाखाना के सभी दवा को जब्ती बनाकर अवैध रूप से संचालित इस दवाखाना के खिलाफ नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्यवाही किये जाने की बात कही है। इस दौरान प्रमुख रूप से मैनपुर बी एम ओ डां गजेन्द्र ध्रुव,कृषि अधिकारी भावेश कुमार शांडिल्य, नंदलाल देव, संदीप जैन, टिकेश्वर नेताम एंव राजस्व विभाग का अमला उपस्थित थे ।




