मां की पिटाई से क्रोधित बेटा ने की अपने शराबी पिता की हत्या

कोरिया जिले के पोड़ी थाना का मामला, बेटे ने अपनी मां को बचाने के चक्कर में अपने पिता की पीट-पीटकर कर दी हत्या, बना पिता का कातिल, आरोपी बेटा गिरफ्तार 

“छत्तीसगढ़-24-न्यूज़”

कोरिया-  छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद से तंग आकर कलयुगी बेटे में अपने पिता को पीट-पीटकर मार डाला. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



घरेलू विवाद से तंग आकर की पिता की हत्या

बता दें कि घटना पौड़ी थाना क्षेत्र का है बतादे की मृतक प्रितपाल किंडो शराब के नशे में अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था. उसी दौरान मृतक का बड़ा लड़का सूरज पिता को मां के पीटने से मना कर रहा था. हालांकि नशे में धुत पिता ने उसकी बात नहीं मानी. तब गुस्से में आकर सूरज ने अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे मृतक को गंभीर चोर भी आई. वहीं, आरोपी बेटा गुस्से में पिता के शव को जमीन पर घसीटता रहा और मारता रहा।



पुलिस ने आरोपी बेटा को किया गिरफ्तार

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटा को गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले के आगे की कार्रवाई कर रही है।
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।