महापौर निर्मल कोसरे का पदुम नगर में जोशीला स्वागत
सरस्वती पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर दी बधाई
भिलाई-3 / महापौर निर्मल कोसरे का आज पदुम नगर वार्ड में जोशीला स्वागत किया गया। श्री कोसरे यहां बसंत पंचमी पर आयोजित सरस्वती पूजा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को बसंत पंचमी पर्व पर बधाई दी।
भिलाई – चरोदा नगर निगम के पदुम नगर वार्ड में महापौर निर्मल कोसरे के आगमन पर युवा कांग्रेस द्वारा जबरदस्त स्वागत किया गया। शिव मंदिर चौक पर अहिवारा विधानसभा युवा कांग्रेस महासचिव असफाक अहमद के नेतृत्व में महापौर को फूल – मालाओं से लाद दिया गया। महापौर निर्मल कोसरे ने यहां आयोजित सरस्वती पूजा कार्यक्रम में भाग लेकर वार्डवासियों को बसंत पंचमी पर्व की बधाई दी।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, वार्ड पार्षद मनीष वर्मा, लल्ला तिवारी, शंकर, रिंकू, मुंबा दादा, विनय टंडन, आशु वर्मा, विपिन सिंह, लुकमान अहमद, मोहम्मद आदिल, विष्णु, भारत, सहदीप, गौरव, अकरम, गोलू शर्मा,चांटी राव, मिलिंद दानी सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित थे।




