भूपेश सरकार के विकास कार्यो पर खैरागढ़ की जनता ने जताया भरोसा – रामकृष्ण ध्रुव

✍️ छत्तीसगढ़ 24news.com संवाददाता विक्रम कुमार नागेश के साथ ब्यूरो रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद

मैनपुर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा

मैनपुर – शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने खैरागढ़ के उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत पर कहा जनता ने भूपेश बघेल सरकार के विकास कार्यो और सुशासन पर भरोसा जताया है जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को जीताकर सरकार के कामकाज पर मुहर लगाया है उपचुनाव का यह परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव ने जनता मुड को समझने के लिए पर्याप्त है मुख्यमंत्री भूपेश के नेतृत्व मे प्रदेश की जनता विकास और सुशासन के साथ है। श्री ध्रुव ने आगे कहा साढ़े तीन साल मे राज्य मे अब तक चार विधानसभा क्षेत्र मे उपचुनाव हुए इन चारो चुनाव मे कांग्रेस ने जीत दर्ज की जो अपने आप मे एक रिकार्ड है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री ध्रुव ने कहा राज्य सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भुमिहीन कृषि मजदूर न्याय, गौधन न्याय योजना, लघु वनोपज की खरीदी, तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर चार हजार रूपये करने जैसी योजनाओ से प्रदेश की जनता को सीधा फायदा मिला है राज्य सरकार किसानो की कर्जा माफी और किसानो को धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपये प्रतिक्विंटल दिलाने वायदे पर भी खरी उतरी है। उन्होने आगे कहा खैरागढ़ के लोगो ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियो और कार्यक्रमो के प्रति विश्वास जताया है पिछली भाजपा सरकार ने नौ जिले बनाये थे लेकिन उन्हे 2018 के आम चुनाव मे केवल मुंगेली को छोड़कर आठ जिलो मे करारी हार का सामना करना पड़ा था भाजपा की इस हार से सबसे ज्यादा नुकसान पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह को हुआ है क्योकि पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने इस चुनाव को चुनौती के रूप मे लेते हुए सेमीफाइनल बताया था खैरागढ़ को अपनी मातृभूमि बताते हुए रिश्तो की दुहाई दी थी भाजपा ने प्रदेश के अपनी सभी नेताओ के साथ पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्रियो को मैदान मे उतारा था फिर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा श्री ध्रुव ने कहा सदन मे कांग्रेस के विधायक 68 थे जो अब बढ़कर 71 हो गये जबकि विपक्ष की ताकत 22 से घटकर अब 19 रह गई प्रदेश के इतिहास मे ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एक सरकार के कार्यकाल मे चार बार उपचुनाव हुए है खैरागढ़ मे कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली है जिसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता बेहद खुश है और उत्सव मना रहे है।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।