चरोदा: नगर पालिका परिषद कुम्हारी में आज राष्ट्र पिता स्व. श्री महात्मा गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म जयंती मनाया गया और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर के द्वारा भारत जोड़ो पद यात्रा का ब्लॉक में बूथ स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।
आपको बता दें नगर पालिका स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तत्पश्चात भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ किया गया ।
पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके बताए हुए मार्ग में चलने के लिए एवं उनके आदर्शों को अपनाते हुए आगे बढ़ने के लिए कहा बापू सत्य और अहिंसा के पुजारी थे हम सबको उसके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर जी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत जी, उपाध्यक्ष के रवि कुमार जी ,पार्षद गन मनहरण यादव जी ,थानेश पटेल जी ,ओम नारायण वर्मा जी, सहित देवेंद्र साहू जी ,रवि साहू जी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।





