जमशेदपुर/ सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर बेचते हुये एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं, साकची में चोरी की मंशा से घूम रहे एक युवक को पुलिस ने धर-दबोचा है. एक मामला सिदगोड़ा के तेरह नंबर क्वार्टर के पास का है. जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार भट्ट नामक युवक आस-पास घूम-घूमकर ब्राउन शुगर बेच रहा था।
इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को धर-दबोचा. तलाशी लेने पर उसके पास से दो पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसे थाना लाया गया, जहां पूछताछ के बाद एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया




