बोरवाय में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
जामगांव आर।सुपर किंग्स कबड्डी टीम एवम् ग्रामवासी बोरवाय के तत्वाधान में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसके शुभारंभ के मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, अध्यक्षता राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,विशेष अतिथि रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस,उमाकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस,रूपचंद साहू सभापति, रमन टिकरिहा सभापति,जयप्रकाश चंद्राकर पूर्व ज़िप सदस्य,पवन डहरे सेक्टर प्रभारी के आतिथ्य में हनुमान जी की पूजा अर्चना कर किया गया।
अशोक साहू ने खेल को खेल भावना से खेलते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में हमे ध्यान देना चाहिए।आज भूपेश सरकार सभी खेलों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सरपंच भूषण साहू,ईश्वर चंद्राकर,मोरध्वज साहू,संतोष साहू,हरप्रसाद साहू,लेकेश्वर साहू,चंद्रशेखर साहू, पप्पू गेंद्रे,तुषार,बाबा चंद्राकर,पोषण साहू,ऋषभ चंद्राकर,रमन चंद्राकर,भूपेंद्र टंडन,टहल सिंह, गैंद चंद्राकर सहित खिलाड़ी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।





