फरसपाल एवं बारसूर के पर्यटन स्थलों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

फरसपाल एवं बारसूर के पर्यटन स्थलों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

फरसपाल एवं बारसूर के पर्यटन स्थलों का कलेक्टर ने किया निरीक्षणदंतेवाड़ा । कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने आज जिले के विकासखंड गीदम अंतर्गत फरसपाल एवं बारसूर क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रथम क्रम में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने फरसपाल स्थित पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल के आसपास पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने, पर्यटकों की आवाजाही को सुगम करने तथा स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्थल की आवश्यकताओं के अनुरूप पार्किंग एवं अन्य सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

पंजाब : मुकेरियां में स्वच्छता अभियान की खुली पोल, सरकार का स्वच्छता अभियान बना -प्रचार

यह भी पढ़े 👉: IG अजय कुमार यादव ने की दोषमुक्त मामलों की समीक्षा, विवेचना सुधारने पर दिया जोर!

साथ ही पर्यटन स्थल के समीप उपलब्ध शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर आवश्यकतानुसार पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए उपयोग करने की दिशा में कार्यवाही करने को कहा। कलेक्टर ने वन विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे पर्यटन कॉटेज का भी निरीक्षण किया और कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर उन्हें पर्यटकों के लिए जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।

फरसपाल एवं बारसूर के पर्यटन स्थलों का कलेक्टर ने किया निरीक्षणइसके पश्चात कलेक्टर ने बारसूर क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्यटकों की सुविधा, साफ-सफाई, पहुंच मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले के पर्यटन स्थलों को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के साथ पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

यह भी पढ़े 👉: क्विज से दिल्ली तक पहुंचेगा दुर्ग का युवा टैलेंट, 23,248 युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

यह भी पढ़े 👉: सेवा संकल्प अभियान के  तहत 17 सितम्बर को संभाग मुख्यालय दुर्ग में जलाएं जाएंगे सवा लाख “दीया”

बारसूर में पर्यटकों के ठहरने की सुविधा के लिए बनाए जा रहे कॉटेज का कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव ने अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर पर्यटकों के लिए सुविधा प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा कलेक्टर श्री ध्रुव ने वार्ड क्रमांक 01 स्थित बासनतराई पारा के हिरमराज मंदिर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के आसपास उगी घास एवं अनावश्यक झाडि़यों की तत्काल सफाई कराने तथा परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी सुविधाजनक वातावरण मिल सके। इन पर्यटन स्थल के भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री एम. भार्गव,एसडीएम श्री विवेक चंद्र, पीएमजीएसवाय ईई श्री वैभव देवांगन, सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।