कुम्हारी: नगर निगम भिलाई 3 चरोदा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर बस स्टैंड चरोदा में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर माता के भक्तों के द्वारा 431 मनोकामना जोत प्रज्वलित किया गया है ।
मुख्य पुजारी पंडित संतोष शर्मा ने बताया है कि इस वर्ष करोना कॉल का भय लोगों में नहीं है और नहीं इसका कोई असर है इस वर्ष माता के भक्त भयमुक्त दर्शन कर मनोकामना पूर्ण करेंगे और सुबह शाम महिला भजन मंडली हनुमान मंदिर के द्वारा माता के भजन किया जाता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित जय शर्मा, आनंद शर्मा, भावेश शर्मा ,रुद्राक्ष शर्मा ,आंचल, सोनू, पायल छाया शर्मा सहित पंडा पुनीत वर्मा, हेमंत कुमार सेन, धन सेन मुख्य रूप से उपस्थित रहते हैं ।
वही हनुमान मंदिर में दर्शन करने समय-समय पर जनप्रतिनिधि से लेकर उच्च अधिकारी तक दर्शन लाभ लेते रहते हैं।





