पुलिस की बड़ी करवाई 7 जुआरी हुए गिरफ्तार, जुआरी से मिले 4 लाख रूपए

डोंगरगांव : पुलिस ने 7 जुआरियों को नगद सवा चार लाख रुपए और बावन परियों को जब्त कर बड़ी करवाई की है, जुआरियों के खिलाफ धारा 3, 4 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। यह मामला राजनांदगाव डोंगरगांव थाना का है।

बता दे की एसपी संतोष सिंह के निर्देशन में एएसपी पुपलेश कुमार मानपुर एवं एसडीओपी अर्जुन कुर्रे अंतागढ़ चौकी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी भापुसे मयंक गुर्जर एवं निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में अवैध रूप से जुआ-सट्टा खेलने और खिलाने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा था, इसी बिच डोंगरगांव थाना पुलिस ने घेराबंदी कर 7 जुआरियों को गिरफ्तार है, जुआरियों के पास से कुल नगद 4 लाख 24 हजार रुपए बरामद किया गया है ।

पुलिस को मुखबिर से क्रेशर के अंदर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी, इस पर तत्काल थाना डोंगरगांव पुलिस भापुसे मयंक गुर्जर के नेतृत्व में जुआरियों को पकड़े के लिए तत्काल टीम रवाना हुई, वहीं रवाना टीम ने हमराह स्टाफ एवं गवाहन के मुखबिर के बताए स्थान सालिकझिटिया खान अमित कुमार जैन का क्रेशर पर छुपते हुए घेराबंदी किया।

घेराबंदी में पुलिस ने अमित कुमार जैन पिता स्व संपत लाल जैन (38 साल), चेतन राम साहू पिता चिन्ताराम साहू (34 साल), सोहन सिन्हा पिता अर्जुन सिंन्हा (27 साल), देवेन्द्र कुमार साहू पिता धनीराम साहू (35 साल), शैलेश कुमार यादव पिता राजेश कुमार यादव (30 साल), विरेन्द्र कुमार सोनकर पिता मोतीराम (39 साल) और दुलेश्वर कुमार साहू पिता रिखीराम साहू (34 साल) को धरदबोचा. जुआरियों के पास से कुल 64,000 रुपए और फड़ से 3,60,000 रुपए कुल जुमला 4,24,000 रुपए और 52 पत्ती ताश व एक चादर जब्त किया.

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।