पाटन में भाजपा ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

पाटन में भाजपा ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

पं. दीनदयाल उपाध्याय ने दी थी अंत्योदय की परिकल्पना – जितेन्द्र वर्मा

पाटन। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भाजपा के आदर्श पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पाटन में मनाई गई।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कार्यों का स्मरण हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा समाज में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान करने वाली अंत्योदय की परिकल्पना को सबसे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय ने ही प्रतिपादित किया था। आज केंद्र सरकार और देश की राज्यों की कई सरकारें इसी अंत्योदय की परिकल्पना पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने में लगी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानवदर्शन जैसा महान दर्शन इस देश को दिया।

इस अवसर पर योगेश निक्की भाले नेता प्रतिपक्ष पाटन, केवल देवांगन जिला मंत्री भाजयुमो, सागर सोनी महामंत्री मध्य मण्डल भाजयुमो, निशा सोनी अध्यक्ष महिला मोर्चा मध्य मण्डल, महामंत्री रानी बंछोर, पूर्व पार्षद दामोदर चक्रधारी, केशव बंछोर, सौरभ यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।