पदुम नगर और देवबलौदा को मिली सड़क की सौगात जनभावना के अनुरूप हो रहा विकास /निर्मल कोसरे

पदुम नगर और देवबलौदा को मिली सड़क की सौगात

महापौर निर्मल कोसरे ने किया भूमिपूजन

कहा जनभावना के अनुरूप हो रहा विकास

भिलाई-3 / भिलाई – चरोदा नगर निगम के पदुम नगर और देवबलौदा वार्ड को सड़क की सौगात मिली है। महापौर निर्मल कोसरे ने दोनों वार्ड में अलग – अलग भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराया। इसमें देवबलौदा की सड़क ऐसी है जिसमें तीन दशक के बाद डामरीकरण होने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनभावना के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से निगम क्षेत्र का विकास हो रहा है।

महापौर निर्मल कोसरे ने बुधवार को वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 को जोड़ने वाली पदुम नगर की सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। वर्मा किराना स्टोर से श्रीराम सिटी तक बनने वाली इस सीसी रोड पर 41.46 लाख रुपए व्यय किए जाने का कार्यादेश जारी किया गया है। इस सड़क के बन जाने से उत्तर वसुंधरा नगर और पदुम नगर के बीच लोगों के आवागमन की सुविधा पहले से बेहतर हो जाएगी।

महापौर निर्मल कोसरे ने देवबलौदा में डीएमसी चौक से दंतेश्वरी मंदिर तक 96 लाख रुपए की लागत से होने वाले सड़क डामरीकरण कार्य के लिए भी भूमिपूजन किया। यह सड़क ऐसी है जिसका डामरीकरण लगभग 30 साल बाद महापौर निर्मल कोसरे के प्रयास से होने जा रहा है। भूमिपूजन के दौरान इस बहुप्रतीक्षित सड़क डामरीकरण को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। नौ अलग – अलग समाज प्रमुखों ने महापौर निर्मल कोसरे के साथ श्रीफल तोड़कर डामरीकरण कार्य प्रारंभ कराया।

इस अवसर पर महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि भिलाई – चरोदा नगर निगम क्षेत्र में जनभावना के अनुरूप विकास कार्य किया जा रहा है। इन विकास कार्यों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया का विशेष योगदान रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने नगर निगम को विकास के लिए 20 करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा की है। जिससे आने वाले दिनों में पूरे 40 वार्डों में विकास की बयार बहती नजर आएगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य एस वेंकट रमना, ईश्वर साहू, संतोषी निषाद, मोहन साहू, एम जॉनी, पार्षद भारती सूर्यवंशी, टेनेन्द्र ठाकरे, रविन्द्र हरपाल, मनीष वर्मा, ललित यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष मनोज मड़रिया, निगम के उप अभियंता मुकेश रात्रे, वैभव त्यागी, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री पप्पू चंद्राकर, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष असफाक अहमद, पूर्व पार्षद राम सूर्यवंशी, आशीष वर्मा, विकाश कुर्रे, इंद्रजीत यादव, युवराज कश्यप, राकेश गोविंद वर्मा, हुकुम चंद , विमल वर्मा, अशोक चंदेल, रोहित साहू, कमलेश जांगड़े, खुमेश कुर्रे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।