* पंचशील पंजाबी एसोसिएशन ने मनाया जन्माष्टमी महोत्सव, सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश
* जन्माष्टमी महोत्सव में जुटा पंजाबी समाज, सांसद विजय बघेल का हुआ आत्मीय स्वागत
भिलाई। सेक्टर-5 स्थित पंजाबी पैलेस में पंचशील पंजाबी एसोसिएशन की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पंचशील पंजाबी एसोसिएशन के संयोजक अजय भसीन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल का शाल एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय भसीन ने समाज के लोगों से एकजुट होकर जनहित के सकारात्मक प्रयासों में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सांसद विजय बघेल को समर्थन देने की अपील भी की।
सांसद विजय बघेल ने पंचशील पंजाबी एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक गतिविधियों को आगे भी जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष कैलाश मल्होत्रा, महासचिव जितेंद्र उपल, नरेश खोसला, राम ओबेराय, दीपक भाटिया, गुलशन अरोरा, अरुण ग्रोवर, उमेश ग्रोवर, महेंद्र मिनोचा, राकेश मल्होत्रा, भूषण अदलखा, नवीन कौरा, राकेश ढोढ़ी, प्रतीक चोपड़ा, अनुज नारद, नयन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे।





