द्वारिका साहू बने आई टी सयोंजक

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंग साहू ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए,समाज सेवा के प्रति हमेशा आगे रहने वाले राजधानी के समीपस्थ आदर्श ग्राम टेमरी के युवा साथी द्वारिका साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आई टी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है ।

इस अवसर पर ख़ुशी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्ज़ा) व साहू समाज, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आनंद साहू, युवा प्रकोष्ठ, रायपुर संभाग के अध्यक्ष पवन साहू,उपाध्यक्ष मनीष साहू सोनू साहू सहित अन्य सामाजिकजनों नें बधाई व शुभकामनाएं दी।

द्वारिका साहू नें इस अवसर पर कहा कि – मुझ जैसे सामान्य से एक समाजिक कार्यकर्त्ता को प्रदेश स्तर पर आई. टी. प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। मैं इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष महोदय का और छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के समस्त टीम का सादर आभार, धन्यवाद प्रकट करता हूं।मुझे माँ कर्मा का सेवा करने का अवसर प्रदान किया, पुनः धन्यवाद किया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।