जिले के देवभोग क्षेत्र में 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी को भेजा गया जेल

गरियाबंद। जिले के आबकारी अमला द्वारा छापामारी कार्यवाही कर 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया । जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा से मिली जानकारी अनुसार देवभोग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झरगांव (तेतलपारा ) निवासी दिनेश कुमार ध्रुव पिता कुलदीप सिंह के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी के अन्दर दो नग 10-10 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरकिन में भरी हुई हाथ भटठी कच्ची महुआ शराब कुल 20 लीटर बल्क लीटर ग्राम तेतलखुटी निलगिरी प्लांट स्टेशन के पास बरामद कर धारा 34 (1)क, 34 (2) एवं 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। उक्त गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से न्यायिक अभिरक्षा में 24 जनवरी 2023 तक जेल भेजा गया। छापामारी के कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री दरस राम सोनी, सैनिक पदमन साहू, मिथिलेश कुमार सिन्हा, शैलेंद्र कुमार कश्यप एवं गोवर्धन सिन्हा का योगदान रहा।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।