24 वा छत्तीसगढ़ स्तरीय डॉ खूबचंद बघेल ट्रॉफी पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप आज से प्रारंभ।
– प्रदेश के 200 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।
कुम्हारी। तीन दिवसीय 24 वा छत्तीसगढ़ स्तरीय डॉ खूबचंद बघेल ट्रॉफी पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप आज से प्रारंभ हो गया। सामुदायिक भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता में नेशनल लेबल के प्रदेश भर से करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष के रवि कुमार, प्रमोद सिंह राजपूत एवं थानेश पटेल मनहरण यादव पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के कोच प्रदीप झा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





