छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में गृह मंत्री से मिले स्वास्थ्य कर्मचारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम के नेतृत्व मे स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल आज पुरैना अस्पताल के नवीन भवन उद्घाटन अवसर पर पहुंचे गृह व जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू से भेंट कर स्वास्थ्य कर्मचारी की मांगों संबंध ज्ञापन सौंपा ।

प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने स्वास्थ्य कर्मियों की विभिन्न कैडरो की वेतन विसंगति दूर करने , जीवन दीप समिति के कर्मचारियों को कलेक्टर दर से भुगतान करने ,स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पुलिस विभाग के भांति वर्ष मे 13 माह का वेतन देने क्योंकि प्रदेश मे सभी अधिकारी कर्मचारी 5दिवस कार्य करते है शनिवार ओर रविवार अवकाश मे रहते है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी चौबीस घंटे सात दिवस कार्य करते है प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता की बकाया 6% दीपावली के पूर्व देने तथा गृहभाड भत्ता सातवें वेतन के अनुसार देने जैसे प्रमुख मांग सम्मालित है मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सभी मांगो को सचिव स्वास्थ्य ओर स्वास्थ्य मंत्री ओर मुख्य मंत्री तक भेजने की अनुशंसा की है ।

मांग करने वालो मे श्रीमती ए दत्ता, श्रीमती सविता ,श्रीमती आफरीन अंसारी, श्रीमती द्रौपदी साहू, श्रीमती अनसुइया साहू,प्रकाश भगत, श्रीमती जया ठाकुर,श्रीमती वंदना शर्मा बी एम ओ डा आशीष शर्मा , डा भुनेश्वर कठौतिया, डा के के डहरिया अस्पताल स्टाफ ओर मितानीन उपस्थित रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।