छत्तीसगढ़ सरकार पूरे देश मे एक मात्र सरकार है जो किसानों का धान 2640 रु प्रति क्विंटल की दर से खरीदी कर रहे है/राकेश

रानीतराई। अपेक्स बैंक डायरेक्टर राकेश ठाकुर ने आज पाटन क्षेत्र अंतर्गत धान खरीदी केंद्र, तेलीगुंडरा रानीतराई का औचक निरीक्षण किया। जहां धान खरीदी से संबंधित व्यवस्थाओ का निरीक्षण करते हुए किसानों से चर्चा किया ।

श्री ठाकुर सर्वप्रथम धान खरीदी केंद्र तेलीगुंडरा पहुंचे जहां सुचारू रूप से धान खरीदी का संचालन देख संचालक समिति, अधिकारी कर्मचारी की सराहना किया।

धान खरीदी केंद्र रानीतराई में निरीक्षण के दौरान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष सहित संचालक मंडल ने बतौर डायरेक्टर पहली बार सोसाइटी पहुंचने पर श्री ठाकुर का फूल माला से स्वागत किया। धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसका विशेष ध्यान रखने कहा गया।

श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान की फसल उगाने वाले किसानों की संख्या साल दर साल बढ़ती ही जा रही है. इस साल 95 हजार नए किसानों ने खरीफ सीजन में धान की फसल बेचने के लिए पंजीयन करवाया है। इससे यानी एक बात तो साफ की छत्तीसगढ़ में किसानों की धान के खेती करने में रुचि लगातार बढ़ती जा रही है जो दर्शाता है कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के किसान हितैसी निर्णय किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार पूरे देश मे एक मात्र सरकार है जिन्होंने किसानों का धान 2640 रु प्रति क्विंटल की दर से खरीदी कर रहा है। छत्तीसगढ़ में किसानों को देशभर में सबसे ज्यादा धान पर एमएसपी मिलता है इसलिए खेती से दूर हो चुके किसान भी अब खेती करने में रुचि दिखा रहे हैं. इसलिए हर साल धान बेचने वाले किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है. 2018 से 2022 तक किसानों की संख्या 17 लाख से बढ़कर 24 लाख हो गई है. इसके अलावा खेती का रकबा भी 25 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 30 लाख हेक्टेयर हो गया है।

निरीक्षण के दौरान अशोक साहू जिला पंचायत दुर्ग, रमन टिकरिहा सभापति जनपद सदस्य पाटन एवम अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति रानीतराई, राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, कमलेश नेताम प्रतिनिधि दुर्गा नेताम सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, भेष आठे अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति बटरेल, मनीष पटेल सरपंच ग्राम पंचायत तेलीगुंडरा, सत्यनारायण टिकरिहा, भविष्य जैन अध्यक्ष शाला विकास समिति, सुमित विश्वकर्मा सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।