पाटन ब्लाक के कुर्मिगुडरा पंचायत में 2 करोड़ की लागत से बनने वाली ग्रामीण आद्योगिक पार्क की आधारशिला महात्मागांधी जयंती के अवसर पर रखी गयी
रानीतराई: स्वसहायता समूह की महिलाओं व युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी ब्लाकों में दो दो महात्मागांधी ग्रामीण आद्योगिक आजीविका पार्क बनाने महात्मागांधी के जयंती के अवसर पर वीडियो कांफ्रेस के जरिए सभी ब्लाक के किसान मजदूर चरवाहा स्वसहायता समूह की महिलाओं व अधिकारियों से चर्चा करते हुए इस योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए आधारशिला रखी इस अवसर पर पाटन ब्लाक के ग्राम पंचायत कुर्मिगुडरा में भी भूमिपूजन रखा गया ।
जिसमे मुख्यअतिथि जिला पंचायत सभापति दुर्गा कमलेश नेताम ने कहा कि गाव में आद्योगिक पार्क बनने से ग्रामीण लोगो को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे आजीविका मुलक कार्य होने से लोग सम्पन्न होंगे अध्यछता कर रहे जनपद पाटन के उपाध्यक्ष देवेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि ग्रामीण आजीविका पार्क खुल जाने से यहां के लोगो को काम तो मिलेगा ही साथ ही यहां के कार्यो को देखते हुए प्रदेश इस्तर पर इस गाव को एक नई पहचान मिलेगा ।
कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत पाटन के मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने कहा कि पाटन ब्लाक में कुल चार गाव कुर्मिगुडरा असोगा फुंन्डा सांकरा का चयन आद्योगिक पार्क बनाने हेतु किया गया है आद्योगिक पार्क बन जाने से इस उद्योग में स्वसहायता समूह की महिलाएं आजीविका मुलक कार्य कर अतिरिक्त आय अर्जित करेगी लोगो को इस उद्योग में लगातार रोजगार मिलेगा यह योजना लोगो को आर्थिक स्वालंबन की ओर ले जाएगा इस उद्योग के लिए कुर्मिगुडरा का चयन होने पर ग्रामीण जनो को बधाई दिया।
सरपंच पार्वती आडिल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार बनी है तब से किसान मजदूर चरवाहा स्वसहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सम्पन्न हुई है गौठान में आजीविका मुलक कार्य करने के उद्देश्य से 2 करोड़ की लागत से इस उद्योग की स्थापना की जा रही है यह उद्योग हमारे गाव के लोगो को आर्थिक स्वालंबन प्रदान करेगा।
महात्मागांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत कुर्मिगुडरा के सरपंच ने गौठान में कार्य करने वाली बिहान स्वसहायता समूह व मा कर्मा महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों के अलावा स्कूल में कार्यरत रसोइया को साड़ी भेट कर संम्मान किया गया गाव में नल बोरिंग व पचरी में स्वयं से सफाई करने वाली दुर्गा पटेल गजानंद ठाकुर टेकसिंग यादव गंगा मंडलेश सोनू यादव का संम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन युगल किशोर आडिल ने किया ।
भूमिपूजन के अवसर पर जनपद सदस्य वंदना वर्मा गौठान समिति के अध्यछ खिलावन देवांगन उपसरपंच हुला राम वर्मा अश्वनी वर्मा दिलीप वर्मा राजकुमारी यादव सारदा ठाकुर कामिनी ठाकुर नन्दनी ठाकुर कुसुम यादव परमानंद साहू राजेश साहू कृषणा साहू सत्येंद्र साहू टेवन पटेल हेमनाथ वर्मा तरुण साहू त्रिभुवन वर्मा टोकेंद्र वर्मा सुमेस्वर साहू गौतम ठाकुर के अलावा सैकड़ो ग्रामीण जन उपस्थित थे।





