
किरीट भाई ठक्कर गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करलाझर में गरियाबंद पुलिस ,सीआरपीएफ,कोबरा ई 30 की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये मुठभेड़ में एक वर्दीधारी हथियार बंद नक्सली कमांडर नंदलाल को मार गिराया है ।
गरियाबंद के जुगाड थाना अंतर्गत
ग्राम करलाझर नागेश के समीप पहाडी क्षेत्र में इंदागांव एरिया कमेटी के 12-15 सशस्त्र माओवादियों होने की स्थानीय सूचना प्राप्त हुई है ।

जिस पर जिला गरियाबंद से कोबरा, ई-30 एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी द्वारा दिनांक 01अप्रैल 2023 से 02 अप्रैल 2023 तक एरिया डोमिनेशन की विशेष कार्ययोजना तैयार कर पार्टी रवाना हुई थी , कि थाना जुगाड़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करलाझर में दिनांक 02 अप्रैल 2023 मंगलवार की सुबह 09ः20 बजे नक्सल-पुलिस मुठभेड़ पश्चात् एक वर्दी धारी पुरूष 303 हथियार के साथ उदंती एलओएस डिप्टी कमाण्डर नाम- नंदलाल माओवादी की शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है।




