खारून नदी के तट में बसे देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्रि का मनोकामना जोत प्रज्वलित

रानीतराई: पाटन विधानसभा के देव स्थलों में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ज्योति कलश की स्थापना विभिन्न देवी मंदिरों में किया गया है ।

इसी क्रम में विधानसभा अंतर्गत खारून नदी तट के किनारे 4 देवी स्थल है जो बहुत ही मनोरम स्थान है जैसे कि नगर पालिका कुम्हारी के महामाया मंदिर जहां 2192 ज्योति मनोकामना की प्रचलित किया गया है।

उसी क्रम में सोनपुर के  मां ज्वाला  मंदिर में 1163 और अखंड ज्योति के रूप में 11द्विप प्रज्वलित किया गया है।

उसी प्रकार विधानसभा के अंतिम छोर आगेसरा में वृंदा देवी मंदिर में 155 ज्योति कलश प्रचलित किया गया है ।

वही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है ग्राम कौही महाहकल  के नगरी में महाकाली के दरबार में 224 मनोकामना जोत प्रज्वलित किया गया है ।

आपको बता दें इस वर्ष करोना काल का लोगों में भय नहीं है और सभी श्रद्धालु देवी मंदिरों में जाकर भयमुक्त दर्शन करेंगे और जगत जननी मां से मनोकामना पूर्ण करेंगे।

पाटन के रिपोर्टर करन साहू छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ की तरफ से आप सभी पाठक को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।