किसानों पर बारिश कहर बनकर टूटी, धान के बाली में अंकुरण फूटी

किसानों पर कहर बनकर टूटी बेमौसम बारिश , धान के बाली में अंकुरण आने लगा

निर्मल पटेल की रिपोर्ट 

धमतरी– डाही / खरीफ धान फसल लेने वाले अन्नदाताओं पर इस साल बेमौसम बारिश कहर बनकर टूटी है । रात में हुई बारिश से खेतों में गिरी धान फसल में पानी भर गया है । खेत खलिहान के गीला होने से कटाई – मिजाई ठप हैं । इस साल बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुक़सान होने की आशंका है । खरीफ सीजन में धान फसल लेने वाले किसान इस साल खराब मौसम और बेमौसम बारिश होने से सिर पीट रहे हैं ।


क्योंकि उनके खेतों में फसल तैयार होकर कटाई मिजाई होते ही बेमौसम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया । रविवार की रात घंटों झमाझम बारिश हुई । बारिश से किसानों के धान फसल भीग गई । वही खड़ी फसल जमीन पर गिरने के साथ उसके ऊपर पानी भी भर गया है । इससे पहले भी हुई बारिश से कई किसानों के खेतों में भरा पानी अभी तक नहीं सूख पाया है और बारिश होने से अधिक पानी भर गया ।

लगातार पानी गिरने और धान पानी में भीगने और डूबने से अंकुरण होने लगा है । किसान गुलाब सोनवानी ग्रामीण अध्यक्ष , ठेलू राम सिन्हा ग्राम पटेला , खिलेद्र सिन्हा किसान मित्र , मणी देवांगन उपसरपंच , बसंत मरकाम सरपंच , खेमू कतलाम , गजानंद कारले , ने बताया कि अधिक बारिश होने और धान भीगने से धान की बालियां काली पड़ने लगी है । समय में कटाई व मिजाई नही होने से धान अधिक सुख जाने की वजह से बालियां खेतों में ही झड़ने लगी है । वही बहुत किसानों के धान में अंकुरण आने लगा है । इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है ।



क्योंकि पानी पड़ने की वजह से काले हों चुके धान को मंडी में पर्याप्त भाव नहीं मिलता । किसानों को धान कोचियों के पास औने पौने दाम पर बेचना पड़ता है , इससे किसानों को इस साल भारी नुक़सान होने की आंशका है । पखवाड़े भर से अंचल में खराब मौसम और बेमौसम बारिश का दौर जारी है । खेतों में धान फसल तैयार होने के बाद भी किसान खराब मौसम और बेमौसम बारिश के चलते कटाई मिजाई नही कर पाए । इस साल अन्नदाता पिछड़ गए हैं । हार्वेस्टर , र्थेसर , टैक्टर ट्राली समेत अन्य वाहन अधिक बारिश के चलते खेतों तक नही जा पा रहे हैं । किसान धान फसल की कटाई के बाद फसल को खरही बनाकर रखें हुए हैं और आसमान खुलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि कटाई मिजाई कर सकें ।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।