पाटन: छत्तीसगढ़ अक्षय विकास अभिकरण (क्रेडा )के सदस्य विजय साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भिलाई वासी आज कलेक्टोरेट पहुंचे उन्होंने एसपी अभिषेक पल्लव द्वारा अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान की तारीफ की उक्त अभियान की सराहना करते हुए एसपी अभिषेक पल्लव का शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।
24 थानों के अंतर्गत व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से होगी निगरानी
इस दौरान एसपी ने 24 थानों के अंतर्गत आने वाले जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी समाजिक अध्यक्ष को मिलाकर 24 व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की बात भी सभी के सामने कहीं ताकि किसी भी प्रकार की अपराध की स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचना मिल सके।
इस दौरान धर्मराज शर्मा जालंधर सिंह जोन अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर अध्यक्ष भिलाई शहर, चंद्रशेखर गवाही एमआईसी मेंबर डेरेश्वर बंजारे मोहम्मद इसराइल हरिओम तिवारी पार्षद रविशंकर कुर्रे पार्षद रानू राजू साहू पार्षद श्रीमती राजू पार्षद कमलेश देवांगन दुर्गेश ताम्रकार ललित पाल भूपेंद्र साहू गोविंद कोसले अनसूया मरकाम धर्मेंद्र वैष्णव राजेश शर्मा , सोनी साहू,उत्तराखंड उत्तरा साहू ईश्वरी साहू राजेंद्र यादव सरिता गुप्ता किरण सिन्हा शबनम बेगम,संगीता यादव उपस्थित थे।





