एक माह के मानदेय से 20 महाविद्यालयिन विद्यार्थियों का प्रवेश शुल्क भुकतान करेंगे पार्षद ऋषि शास्त्री

राजनाँदगाँव: नगर निगम राजनाँदगाँव के श्रमिक वार्ड के पार्षद ऋषि शास्त्री ने एक पहल की सुरवात की है जिसमे उन्होंने अपने एक माह के मानदेय से 20 छात्र छात्राओं की प्रवेश शुल्क जमा करने का जिम्मा उठाया है।

इस सम्बंध में आज पार्षद एवं जनभागीदारी सदस्य ने तीन विद्यार्थियों की जनभागीदारी शुल्क जमा कर इस पहल की सुरुवात की है विद्यार्थियों में एक दिव्यांग, एक बिरियानी सेंटर में कार्यरत छात्र एवं एक अशक्षम छात्र की मदद कर के की है।

इन तीन विद्यार्थियों से की सुरुआत छात्रों के नाम
1 मनीष कुमार बीए प्रथम
2 दिलजीत सिंह बीकॉम प्रथम
3 लोकेश यादव बीकॉम तृतीय

पार्षद ऋषि शास्त्री ने बताया कि वे स्वयं दिविजय महाविद्यालय के छात्र रहे है साथ ही निर्वाचित अध्यक्ष रहे है वर्तमान में वे जनभागीदारी सदस्य है छात्र जीवन मे उन्होंने इस तरीके की कई कठिनाई देखी है।

जिसमे वहां के प्रोफेसरो ने उनका काफी सहयोग की था वर्तमान में कोरोना काल और महंगाई की मार हर वर्ग को प्रभावित कर रही है साथ ही ऐसे भी विद्यार्थी संपर्क में आते हैं जिनके पास शुल्क जमा करने से लेकर कॉपी किताब खरीदने तक का खर्च व्यव नही कर पाते है ऐसे लोगो के सहयोग हेतु यह छोटी सी पहल की गई है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।