ऊर्जा संरक्षण और जागरूकता कार्यक्रम में सामिल हुए क्रेडा सदस्य विजय साहू

ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम चित्रकला एवम स्लोगन प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण

दुर्ग : छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) एवम ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के सयुक्त कार्यक्रम के तहत ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 2022 (08 दिसंबर 2022 से 14 दिसंबर 2022) का आयोजन किया गया था । जिसके तहत जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा चयनित विद्यालयों में ऊर्जा संरक्षण एवम जागरूकता कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियो के मध्य चित्रकारी एवम स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित चित्रकला एवम स्लोगन प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं द्वारा बदचड़कर हिस्सा लिया गया। जिसमे स्लोगन प्रतियोगिता में विजेता बच्चो 3000 प्रथम, 2000 द्वितीय, 1000 तृतीय, एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को 5000 प्रथम, एवं 3000 द्वितीय, 2000 तृतीय, पुरस्कार नगर दिया गया है। उक्त कार्यक्रम के विजेता विद्यार्थियों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा इस कार्यालय को प्राप्त हुआ है।

विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 11.01.2023 को संभागी कार्यालय, क्रेड़ा, दुर्ग में माननीय विजय साहू जी (सदस्य क्रेडा, रायपुर) के माध्यम से वितरण किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में श्री धर्मराज शर्मा अध्यक्ष गांधी विचार यात्रा छत्तीसगढ़, श्री भानु प्रताप (अधीक्षण अभियंता) श्री टी.आर. ध्रुव (जिला प्रभारी, क्रीडा, दुर्ग) वर्षा बघेल (सहायक अभियंता) नितेश बंछोर (सहायक अभियंता) श्री हरीश श्रीवास्तव (उप अभियंता) हेमराज बंजारे (उप अभियंता) यामिनी देवांगन (उप अभियंता) रोहित साहू विक्की चौधरी (उप अभियंता) सभी विजेता विद्यार्थियों के शिक्षकगण, पालक एवं क्रेडा विभाग के समस्त स्टाफ भी मौजूद रहे।

विजेता प्रतिभागियों का विवरण निम्नानुसार है:-
चित्रकला (ग्रुप – अ)
1 प्रेरणा विश्वकर्मा आठवीं शा. पू. मा.शा. पेंड्री प्रथम 5000
2 सुहानी अग्रवाल पांचवी डी.पी.एस भिलाई द्वितीय 3000
3 यामिनी देवांगन आठवी डी.आर.एस सेजेस तृतीय 2000
चित्रकला (ग्रुप -ब)
1 रिमझिम यादव 11वीं सेजेस कुम्हारी प्रथम 5000
2 साक्षी तिवारी 10वीं सेजेस बालाजी नगर खुर्सीपार द्वितीय 3000
3 नारायण पटेल नववी शा.उ.मा. विद्यालय पहांदा तृतीय 2000
स्लोगन (ग्रुप -अ)
1 ईशांत सोनकर छठवीं शा. पू.मा. शा. मेडेसरा प्रथम 3000
2 खुशी वर्मा आठवीं सेजस पाटन द्वितीय 2000
3 खुशी निषाद पांचवी शा. प्रा. शा. महमरा तृतीय 1000
स्लोगन( ग्रुप- ब)
1 दुर्गा दसवीं शा.उ.मा.शा. ओद्रगहन पाटन प्रथम 3000
2 शिवानी गोडाने 12वीं शा.उ.मा. शा. उरला द्वितीय 2000
3अनुष्का किंजल देशलहरे नववी सेजेस कुम्हारी तृतीय 1000

इस अवसर पर श्री विजय साहू जी (सदस्य क्रेडा, रायपुर) द्वारा छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि छात्रों ने अपने चित्रकारी और स्लोगन के माध्यम से जो विचार व्यक्त किए वो सराहनीय और प्रशंसनीय है। साथ ही साथ छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।