इस परिवार ने लिया रक्तदान का संकल्प

गरियाबंद। रक्तदान महादान को अपना जीवन उदेश्य बना चुके ग्राम मालगांव निवासी भीम निषाद 5 दिसंबर को अपने पूरे परिवार सहित रक्तदान करेंगे। उन्होंने बताया कि जबसे उनका विवाह हुआ है तब से अपनी पत्नी के जन्म दिवस 5 दिसंबर के अवसर पर रक्तदान करते आ रहे हैं। इस बार पूरे परिवार ने रक्तदान का संकल्प लिया है। विदित हो कि भीम निषाद लगातार जरूरमंद लोगो को ब्लड उपलब्ध कराते आ रहे है, ग्रामीण युवा ब्लड डोनर व गरियाबंद ब्लड डोनर व्हाटशाप ग्रुप के माध्यम से गरियाबंद, राजिम, महासमुंद, अभनपुर व रायपुर में हजारों लोगो को ब्लड उपलब्ध करा चुके समाज सेवी भीम निषाद अपने पत्नि पूजा निषाद के जन्मदिन पर पुरे परिवार सहित 5 दिसम्बर को रक्तदान करेगें। इसके पूर्व निषाद ने 20 मार्च को अपने जन्मदिवस के अवसर पर मालगांव में ब्लड डोनेशन कैम्प लगाकर 82 यूनिट रक्तदान करवाया था, साथ ही पिछली 10 जुलाई अपनी दो वर्षीय सुपुत्री समृद्धि के जन्म दिवस के अवसर पर परिवार के 9 सदस्यों ने रक्तदान किया था।
भीम निषाद समाजिक मुद्दों एवं अन्य सेवा कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। गंभीर बीमारियों से ग्रसित गरीब परिवारों के ईलाज के लिये सोशल मिडिया के माध्यम से राशि ईकट्ठा कर लोगो की मदद करते रहे है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।