आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संविदा भर्ती का मामला : संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने लिया संज्ञान , लिखा कलेक्टर को पत्र

 

किरीट भाई ठक्कर ,गरियाबंद। विगत दिनों जिला शिक्षा अधिकारी एवं आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के संचालन प्रबंधन समिति सचिव द्वारा जारी संविदा पदों के भर्ती विज्ञापन में संस्कृत और हिंदी जैसे विषयों के लिये भी हाई स्कूल स्तर तक सम्पूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से शिक्षित होने की अहर्ता रखी गई है।
इस मामले को हमारे न्यूज पोर्टल chhttisgarh-24-news .Com द्वारा ` हिंदी माध्यम से पढ़ाई करने वाले युवा हो जाये सावधान , रहना पड़ सकता है बेरोजगार , की हैडलाइन से प्रमुखता से प्रसारित किया गया था। अब इस मामले को संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव द्वारा संज्ञान में लिया गया है। इस विषय पर उन्होंने कलेक्टर गरियाबंद को पत्र लिखा है।

संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन द्वारिकाधीश यादव द्वारा गरियाबंद जिला अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम स्कूलों हेतु जारी संविदा भर्ती के शैक्षणिक योग्यता के संबंध में कलेक्टर एवं अध्यक्ष संचालन प्रबंधन समिति स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को प्रेषित पत्र में लिखा है कि जिला अंतर्गत समस्त विकासखंडों में संचालित स्वा.आ.अ. मा.वि. में संविदा भर्ती विज्ञापन क्रमांक 2123 द्वारा विभिन्न पदों में भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। अभ्यर्थियों के अनुरोध के अनुसार उक्त भर्ती विज्ञापन में हिंदी एवं संस्कृत विषयों के लिये आवेदक को हाई स्कूल शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है, जबकि अन्य जिलों में उक्त योग्यता अनिवार्य नही है। संविदा अभ्यर्थियों द्वारा हिंदी एवं संस्कृत विषयों के लिये उक्त अनिवार्य योग्यता को शिथिल करने की मांग की जा रही है। अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुये उक्त अहर्ता के शिथिलकरण की कार्यवाही नियमानुसार की जाये।
संसदीय सचिव द्वारा कार्यवाही से अवगत कराने का भी लेख किया गया है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।