चप्पल पहनकर देवता स्थल पहुंचे युवक, लोगों ने रास्ता रोककर की पिटाई

बालोद : बालोद जिले के ग्राम मुजगहन के गौठान के पास एक परिवार के चार लोगों ने गाली गलौज कर झुम्मन लाल साहू की पिटाई कर दी। इस मामले में देवरी थाने में दुकालू राम सिन्हा, जितेन्द्र कुमार, देवकी सिन्हा, हितेंश्वरी के खिलाफ धारा 294, 34, 341, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

झुम्मन लाल ने बताया कि तीनों भाइयों के साथ गौठान के पास मातर कार्यक्रम देख रहे थे। इस बिच दुकालू राम सिन्हा व उनके बेटे ने देवता स्थल पर चप्पल पहने हो कहकर गाली गलौज की। जिसके बाद पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देकर पत्थर फेंककर मारा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।