वेलकम लाज में मिली युवक की लाश, इलाके में दहशत

दुर्ग-अंजोरा : बिहार के सिवान से आकर दुर्ग में अपनी बहन व जीजा के साथ रह रहे युवक ने अंजोरा के लाज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बीते 4 दिन पहले उसका परिवार वालों से कुछ आपसी विवाद हो गया था। जिसके बाद वे अंजोरा के वेलकम लाज व ढाबा के गार्ड के साथ रह रहा था।

बीती रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। आत्महत्या के पहले उसने अपने परिवार के सभी सदस्यों को एक मैसेज भेजा था। जिसमें उसने लिखा था कि मैं अपनी जिंदगी से परेशान हो गया हूं… इसलिए ये कदम उठा रहा हूं। अंजोरा चौकी पुलिस प्राथमिकी कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया ग्राम मगरी बाजार जिला सिवान बिहार निवासी वरुण भारद्वाज (26वर्षीय) कुछ महीनों से अपनी बहन व जीजा के साथ कैलाश नगर तितुरडीह दुर्ग में रह रहा था। वो नगपुरा के दूध कलेक्शन सेंटर में भी काम करता था। चार दिन पहले उसका उसके परिवार वालों से विवाद हुआ।

जिसके बाद वे दुर्ग-राजनांदगांव रोड पर स्थित ग्राम ‘अंजोरा’ के वेलकम लाज के गार्ड के पास पहुंचा हुआ था। वेलकम लाज के गार्ड से उसकी दोस्ती हो गई थी। गार्ड ने उसे लाज के नीचे का एक कमरा दे दिया। कल रात लाज का गार्ड ऊपर वाले कमरे में सोया हुआ था और नीचे कमरे में वरुण था। सुबह गार्ड उठा तो कमरे में उसकी लाश फंदे पर झूलती मिली। जानकारी मिलने पर अंजोरा चौकी पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू की है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।