सावन महोत्सव में झूमीं देवांगन समाज की महिलाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

* रायपुर में ब्राम्हण पारा मंडल देवांगन समाज का भव्य सावन महोत्सव संपन्न: सावन झूला, नृत्य, जनौला और अंताक्षरी की रही धूम, वृक्षारोपण का दिया संदेश…
* महिला सशक्तिकरण और संस्कृति का संगम बना देवांगन समाज का सावन महोत्सव, बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता…

रायपुर। ब्राम्हण पारा मंडल देवांगन समाज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को भव्य सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा सावन की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत करते हुए विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद एकल एवं सामूहिक नृत्य, जनौला, अंताक्षरी सहित कई सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संकल्प सांस्कृतिक समिति का जागरूकता अभियान, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश देवांगन कल्याण समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती किरण देवांगन ने की। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती मनीषा मुरली शर्मा एवं श्रीमती सुषमा अजय साहू उपस्थित रहीं। वहीं जिला एवं विभिन्न मंडलों के महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी, समाजसेवी तथा अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की सराहना की।

आयोजन में जिला देवांगन समाज रायपुर की संयोजक श्रीमती शकुंतला तरार, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती अनीता देवांगन, रायपुर राज देवांगन समाज महिला अध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी देवांगन, समाजसेवी श्रीमती शोभा अग्रवाल, भाजपा सदर बाजार मंडल की महामंत्री श्रीमती ज्योति पवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नीता शर्मा सहित लाखे नगर, रायपुरा एवं टिकरापारा मंडलों के महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. दुर्गा देवांगन (अध्यक्ष, ब्राम्हण पारा मंडल देवांगन समाज महिला प्रकोष्ठ), विनोद कुमार देवांगन (अध्यक्ष, ब्राम्हण पारा मंडल देवांगन समाज) तथा संदीप कुमार देवांगन (सचिव) के मार्गदर्शन में संरक्षक, सलाहकार, पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन ने सामाजिक एकता, महिला सहभागिता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।