गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव : भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं राजनांदगांव जिला प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता ललित नायडू के निवास पर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिव वर्मा, जिला सह-संयोजक राजेश बिसने और खलेश्वर साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी जिला कार्यसमिति एवं मंडल कार्यसमिति की घोषणा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यसमिति के गठन को लेकर पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श हुआ।






