पत्नी ने तकिया से मुंह दबाकर किया पति की हत्या, जाने पूरा मामला

रिपोर्ट – राम देवांगन 

राजनांदगांव : राजनाँदगाँव शहर के चिखली वार्ड 6 निवासी संतोषी मरकाम (35वर्षीय) ने पति गजेंद्र मरकाम की तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी है। यह घटना देर रात 10 बजे की है, मृतक गजेंद्र सो रहा था। बताया जा रहा है की उससे पहले पति-पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद होता रहता था।

आरोपी संतोषी ने बताया हर दिन गजेंद्र शराब पीकर घर में विवाद करता था। गाली गलौच और मारपीट को लेकर संतोषी गुस्से में थी।  देर रात विवाद के बाद संतोषी अपने मोहल्ले के नाबालिग लड़के के साथ मिलकर घर में सो रहे पति गजेंद्र के मुंह को तकिया से दबाकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही चिखली पुलिस की मौके पर पहुंची।

चिखली चौकी प्रभारी भोलासिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही उनका साथ देने वाले नाबालिक को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि शराब के नशे में पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। जिसको लेकर ही पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। मामले को जांच में लेकर आरोपी महिला को न्यायालय भेजा गया है।

आरोपी महिला गिरफ्तार
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।